फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tannery dispute, accused Rocky Yadav still absconding

टेनरी विवाद: तत्कालीन थानेदार के सामने हुई थी पंचायत, इसके बाद हुआ बवाल, आरोपी रॉकी यादव अभी भी फरार

Sun, 02 Oct 2022 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Oct 2022 01:32 PM IST
सार

जाजमऊ में 13 अगस्त को विवादित टेनरी पर कब्जा करने के प्रयास में बवाल हुआ था। मामले का आरोपी रॉकी यादव अभी भी फरार है। वहीं, मामले में बड़ा तथ्य भी सामने आया है कि तत्कालीन थानेदार के सामने पंचायत के बाद बवाल हुआ था।

विज्ञापन
Tannery dispute, accused Rocky Yadav still absconding
टेनरी कब्जे को लेकर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में टेनरी पर कब्जे को लेकर हुए बवाल के मामले में बड़ा तथ्य सामने आया है। जिस दिन बवाल हुआ था, उस दिन तत्कालीन जाजमऊ एसओ के सामने पंचायत हुई थी। इसके बाद मारपीट और पथराव हुआ। सूत्रों के मुताबिक एसओ के खिलाफ चल रही विभागीय जांच में भी इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

उधर केस में आरोपी बनाया गया पुलिसकर्मी का बेटा रॉकी यादव अभी भी गिरफ्त से दूर है।जाजमऊ में 13 जुलाई को शालीमार टेनरी पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। मामले में पूर्व भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया समेत आधा दर्जन आरोपी जेल जा चुके हैं। तत्कालीन थानेदार पवन कुमार की भूमिका की जांच चल रही है।
विज्ञापन

इसके बाद भी उसे पुलिस कमिश्नर का पीआरओ बना दिया गया। जानकारी के मुताबिक वारदात वाले दिन कारोबारी शहाब, शहनाज व नारायण सिंह भदौरिया एसओ के साथ बैठे थे। इसके कुछ देर बाद बवाल हुआ था। एसीपी अनवरगंज मामले की जांच कर रहे हैं। ढाई महीने बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक जांच दबवाने के प्रयास में दरोगा लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रॉकी को बचाने में जुटे कई पुलिसकर्मी
रॉकी यादव पुलिसकर्मी का बेटा है। एक अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी उसको बचाने में जुटे हैं। दो पुलिसकर्मियों से नारायण सिंह भदौरिया ने सेटिंग कराई है। इस वजह से उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है। रॉकी पर भी कई केस दर्ज हैं। वह भी हिस्ट्रीशीटर को फरार कराने में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed