फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tanneries of kanpur can open up to November 15

15 नवंबर तक खुल सकता है कानपुर की टेनरियों का ताला

Wed, 30 Oct 2019 11:32 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Oct 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
tanneries of kanpur can open up to November 15
कानपुर टेनरी - फोटो : गूगल
कानपुर में बंद टेनरियों का ताला 15 नवंबर तक खुल सकता है। इस संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग, जल निगम और नगर निगम से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


करीब 25 दिन पहले जाजमऊ की 128 टेनरियों को इसलिए बंद कर दिया गया था, कि ट्रीटमेंट प्लांट को नालों का पानी शोधित करने के लिए नहीं मिल पा रहा था। टेनरियों और नालों के प्रदूषित पानी को मिलाकर ही प्लांट का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

जल निगम ने बताया कि पांच से दस नवंबर के बीच सीवर की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ही ट्रीटमेंट प्लांट में आवश्यकता के अनुरूप पानी भेजा जा सकेगा। अभी तक यह कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा करने की बात कही गई थी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सीवरेज नालों की सफाई का काम तेजी से करें, जिससे गंगा में प्रदूषित पानी जाने से रोका जा सके। साथ ही लंबे समय से बंद पड़ी टेनरियों में काम शुरू हो सके।

जल निगम के महाप्रबंधक हरीश कुमार कंसल ने बताया कि अगले महीने के पहले सप्ताह तक सीवरेज सफाई का काम पूरा करने के लिए विभाग की टीम काम में जुटी है। ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू करने से पहले उसकी मरम्मत को भी इसी बीच पूरा करने का निर्देश दिया गया। 

इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. फ्रैंकलिन ने बताया कि जल निगम की तरफ से लिखित में आदेश मिलने के बाद ही टेनरियों का ताला खुल सकता है। इस संबंध में बोर्ड की तरफ मिले निर्देश के अनुसार काम किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed