फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tanker stuck at railway crossing, track blocked

Kanpur News: रेलवे क्राॅसिंग पर फंसा टैंकर, बाधित रहा ट्रैक

Sun, 23 Nov 2025 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tanker stuck at railway crossing, track blocked
भरथना। कस्बा क्षेत्र के रेलवे फाटक 20-बी पर रविवार सुबह एक दूध का टैंकर फाटक को पार करते समय ट्रैक पर फंस गया। सूचना केबिन मेन ने तुरंत ही कंट्रोल को दी, जिससे आने जाने वाली ट्रेनों को पहले ही सिग्नल पर रोक दिया गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को धक्का लगाकर ट्रैक से हटाया। इसके बाद रेलवे ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। करीब 10 मिनट तक ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब सवा छह बजे इस रेलवे फाटक को पार कर रहा दूध से भरा टैंकर अचानक ट्रेक पर जाकर ही खराब हो गया। आने-जाने वाली ट्रेनों को आनन फानन जहां का तहां रोक दिया गया। इसके बाद तुरंत ही आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। टैंकर को ट्रैक से हटाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से आरपीएफ ने जैसे-तैसे टैंकर को ट्रैक से हटाया। इसके बाद लाइन क्लीयर की गई। टैंकर को हटाए जाने के बाद सुबह छह बजकर 25 मिनट पर बनारस से नई दिल्ली जा रही 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस और इसके बाद प्रयागराज से नई दिल्ली जा रही शिव शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed