{"_id":"580395614f1c1b762b290e3f","slug":"tamprature-goes-down-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज,गिरा पारा-बढ़ी सिहरन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदला मिजाज,गिरा पारा-बढ़ी सिहरन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
उत्तराखंड से आने वाली उत्तर-पश्चिम की हवाओं ने रविवार को मौसम का मिजाज बदल दिया। बर्फीली हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी। अधिकतम पारा भी लुढ़ककर 33.8 डिग्री सेल्सियस आ गया, जो सामान्य से कम है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस सप्ताह (सोमवार-रविवार तक) अधिकतम पारा और नीचे आएगा। ऐसा हुआ तो सिहरन बढ़ेगी।
उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी है। वहां से आने वाली हवाएं अब मैदानी क्षेत्रों को सर्द बना रही हैं। इसका असर कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित सेंट्रल यूपी के अन्य जिलों में भी देखने को मिला है। अधिकतम पारा एक डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इससे वातावरण की नमी बढ़ी और सर्दी महसूस की जाने लगी।
आगे आसमान साफ रहने की उम्मीद है। बारिश के आसार भी कम हैं। पहाड़ी क्षेत्रोें से आने वाली उत्तर-पश्चिम की हवाओं का असर आगे भी देखने को मिलेगा। पारा और नीचे आएगा। नवंबर के पहले सप्ताह से अच्छी सर्दी पड़ने की उम्मीद है। सामान्य तौर पर 15 नवंबर से सर्दी पड़ती है। मौसम का मिजाज इस बार बदला है।