फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tampering with teenager in farrukhabad

लड़की ने छेड़छाड़ करने की सरे बाजार दी सजा तो जा धमके उसके घर

Sat, 07 Apr 2018 06:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 07 Apr 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
Tampering with teenager in farrukhabad
डेमाे पिक
वह बाजार जा रही थी, इसी बीच कुछ शोहदे उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए उन शोहदों को ऐसा मजा चखाया जिसकी उन्होने कल्पना भी न की होगी। लेकिन किशोरी के हांथों सरे बाजार बेज्जती करवाने के बाद यह सभी उसके घर जा धमके ... घटना यूपी में फर्रूखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद की है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी शनिवार को घर से सब्जी लेने के लिए जा रही थी। इस बीच गांव मुड़गांव के लालू, ओमपाल और एक अज्ञात युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ कर खींचने लगे। इस बीच किशोरी ने अपने को संभाला और युवकों के कई थप्पड़ जड़ने के बाद वहां से भाग निकली।
विज्ञापन


इसके कुछ समय बाद युवक अपने अन्य साथियों के साथ घर पर जा पहुंचे। आरोपियों ने वहां जाकर मारपीट करने के साथ ही गालीगलौज देना शुरू कर दिया। घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। आरोपी जानमाल की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना की सूचना पाकर सीओ कायमगंज नरेश कुमार फोर्स के साथ किशोरी के घर पर पहुंचे। सीओ ने घटना की जानकारी ली। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी। जिसमें मारपीट करने के साथ ही रुपये छीन लेने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed