फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Talk to the minister, otherwise I will get you transferred

Kanpur News: मंत्री से बात करो, वरना करवा दूंगा ट्रांसफर

Mon, 19 May 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Talk to the minister, otherwise I will get you transferred
कानपुर। नौबस्ता चौराहे पर रविवार सुबह डबल डेकर बस का चालान होने पर चालक ने ट्रैफिक एसआई को धमकी दी। बोला, मंत्री से कहकर ट्रांसफर करवा देगा। ट्रैफिक दरोगा और बस चालक के बीच कहासुनी का करीब एक मिनट पांच सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक दरोगा संजीव कुमार पाल रविवार सुबह नौबस्ता बाईपास चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। रविवार सुबह करीब छह बजे जयपुर-लखनऊ जा रही डबल डेकर बस को चालक ने चौराहे पर रोक दिया और सवारियों को उतारने लगा। इससे सड़क पर जाम लगने लगा। टीएसआई ने वाहनों की लाइन देख बस के पास पहुंचे। उन्होंने चालक से बस को आगे बढ़ाने को कहा तो वह दरोगा से बहस करने लगा। इसके बाद उन्होंने नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर बस चालक का पांच सौ रुपये का चालान काट दिया। चालान कटने से गुस्साए चालक और क्लीनर नीचे उतर आए। चालक ने किसी को फोन किया और दरोगा से बोला, लो मंत्री से बात करो। इस पर दरोगा ने बात करने से इन्कार कर दिया। चालक ने दरोगा को धमकी दी कि अगर चालान किया तो मंत्री से बोलकर ट्रांसफर करवा दूंगा। बस में बैठे एक युवक ने चालान की फोटो मांगी तो दरोगा ने फोटो दे दी। फोटो लेने के बाद चालक बस लेकर वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed