{"_id":"694efc42d347008ef5013f9f","slug":"talent-shines-in-music-theatre-quizzes-and-digital-art-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1372742-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संगीत, रंगमंच, क्विज और डिजिटल कला में दिखी प्रतिभा की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संगीत, रंगमंच, क्विज और डिजिटल कला में दिखी प्रतिभा की चमक
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में आयोजित इंटर आईआईटी कल्चरल मीट 8.0 के चौथे दिन रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा का उत्सव देखने को मिला। देशभर से आए प्रतिभागियों ने संगीत, रंगमंच, क्विज, शब्द खेल और डिजिटल कला जैसी विविध प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
म्यूजिक आर्ट्स कप के अंतर्गत हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय गायन (एकल) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। थिएटर आर्ट्स कप में स्टेज प्ले और माइम प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्पीकिंग आर्ट्स के तहत आयोजित जस्ट-ए-मिनट और हिंदी स्लैम पोएट्री प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति क्षमता और विचारों की गहराई का केंद्र रहीं, जिन्हें अर्जिता पार्थ सारथी और संदीप द्विवेदी ने परखा।
क्विज आर्ट्स कप में जनरल और स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन किया गया, जबकि स्क्रैबल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शब्दों के खेल के जरिये अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाई। डिजिटल रचनात्मकता को फोटोशॉप बैटल के माध्यम से मंच मिला, जहां प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। कुंज सिंग्स की लाइव प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।