{"_id":"681e1254ea5cde6d4506be66","slug":"talabon-ko-vikshit-krega-nhi-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1104977-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 43तालाबों की खुदाई कर अमृत सरोवर में विकसित करेगा एनएचएआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 43तालाबों की खुदाई कर अमृत सरोवर में विकसित करेगा एनएचएआई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। जिले के तलाबों को बारिश से पहले जल संचय के लिए तैयार करने के लिए सीडीओ दीक्षा जैन ने नयी योजना तैयार की है। शहर के चारों तरफ बन रही आउटर रिंग रोड के पांच किमी के दायरे में आने गावों के 43 तालाबों को चिन्हित कर उनकी मिट्टी खोदाई कर एनएचएआई सडक बनाने में प्रयोग करेगा।शुक्रवार को एनएचएआई ने बिधनू ब्लॉक के इटारा ग्राम पंचायत में एक तालाब की खुदाई कर कार्य शुरू कर दिया है। ये तालाब अमृत सरोवर में विकसित होंगे। यंहा मनरेगा मजदूरों को भी काम मिलेगा।
रिंग रोड से पांच किलो मीटर के दायरे में आने वाले तालाबों का चिन्हिकरण बीडीओ ने किया है। जिसमें चौबेपुर ब्लॉक में 7, कल्यानपुर ब्लॉक के 20, बिधनू ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों और नगर निगम क्षेत्र के सात गांवों समेत कुल 46 गांवों की सूची सीडीओ को भेजी गई थी। डीसी मनरेगा ने 135 गांवों के तालाबों की सूची दी थी, जिसमें एनएचएआई ने अपनी सुविधा के अनुसार 43 तालाब खुदाई के लिए चिन्हित किए और इसमें तीन में काम की शुरुआत भी कर दी गईं।
सीडीओ दीक्षा जैन ने बाकी 40 अमृत सरोवरों को भी जल्दी शुरू कराने के निर्देश एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव को दिए हैं। अमृत सरोवरों को पर्याप्त गहराई में खोदने और इनलेट, आउटलेट, रैम्प का निर्माण कराने को कहा गया है।