फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Take action against school vehicles which are running without following the norms: RTO

मानकों की अनदेखी कर चल रहे स्कूली वाहनों पर करें कार्रवाई : आरटीओ

Wed, 16 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Take action against school vehicles which are running without following the norms: RTO
निरीक्षण के दौरान एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन से जानकारी लेते आरटीओ राहुल श्रीवास्तव। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। आरटीओ कानपुर मंडल ने मंगलवार को संभागीय परिवहन कार्यालय अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया। फाइलों की जांच करने के बाद एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन के अलावा यात्री कर अधिकारी से चलाए जा रहे अभियानों के बारे में जानकारी ली। ओवरलोड वाहनों व स्कूली वाहनों की जांच कर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


कानपुर आरटीओ राहुल श्रीवास्तव के पहुंचते ही परिसर में घूम रहे बाहरी लोग बाहर भाग निकले। वहीं, पटलों पर कर्मचारी अपनी-अपनी फाइलों को दुरुस्त करने में जुट गए। परिसर के बाहर दुकानें लगाए बैठे लोग भी समेट कर इधर उधर हो गए। इधर आरटीओ ने निरीक्षण कर हाजरी रजिस्टर व अन्य फाइलों को देखा। सड़क सुरक्षा से संबंधित चलाए जा रहे अभियान के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन

निर्देशित किया कि स्कूली वाहनों की जांच की जाए। जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो गई है और वह बच्चों को ले जाने व लाने के कार्य कर रहे हैं। ऐसे वाहनों को पकड़ सीज किया जाए। ओवरलोड व बिना नंबर प्लेट व अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर कार्रवाई करें। आवेदकों को ऑनालाइन सुविधाओं के विषय में जागरूक करने को कहा है। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता, यात्री कर अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed