फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tahrir against 11 including GRP constable, controversy erupted in Dibba Nivada village of Bikaru

जीआरपी सिपाही समेत 11 के खिलाफ दी तहरीर, बिकरू के डिब्बा निवादा गांव में हुए विवाद ने फिर पकड़ा तूल

Tue, 19 Jan 2021 02:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Jan 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
Tahrir against 11 including GRP constable, controversy erupted in Dibba Nivada village of Bikaru
बिकरू गांव - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर क्षेत्र की बिकरू ग्राम पंचायत के डिब्बा निवादा गांव में कथा के समापन के दौरान हुए विवाद में सोमवार को दूसरे पक्ष की ओर से जीआरपी सिपाही समेत 11 लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। बता दें कि बिकरू के डिब्बा निवादा में 10 दिन पूर्व श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे के प्रसाद वितरण के दौरान दो पक्षों में हुई कहासुनी व हाथापाई हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही है। मालूम हो कि बिकरू ग्राम पंचायत के डिब्बा निवादा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद 8 जनवरी की शाम यहां आयोजित भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण के दौरान दो पक्षों में कहासुनी व हाथापाई हो गई थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


मामले में कर्वी में तैनात जीआरपी सिपाही अजीत यादव की तहरीर पर पुलिस ने विकास दुबे के चचेरे भाई अनुराग दुबे समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इधर भारतीय थल सेना, दिल्ली में तैनात सत्येंद्र सिंह पुत्र सतीश चंद्र के साथ सोमवार दोपहर दूसरे पक्ष के भी आधा सैकड़ा महिला व पुरुष थाने पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी थाना पुलिस को दिए जाने के साथ ही न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी जवान सत्येंद्र सिंह ने गांव के ही जीआरपी सिपाही अजीत यादव, अखिलेश, प्रभात, प्रमोद, प्रदीप, नन्हे, वीरेंद्र, राजेंद्र, संदीप, ज्ञानेंद्र सिंह व सत्येंद्र उर्फ गद्दर के खिलाफ गालीगलौज व हाथापाई किये जाने की तहरीर दी है। कार्यकारी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्जकर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed