फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tabish Ali secured first position with 97.8 per cent marks and Sameeksha secured second position with 97.2 per cent marks.

Kanpur News: 97.8 फीसदी अंक लाकर ताबिश अली पहले और 97.2 फीसदी अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहीं समीक्षा

Thu, 14 May 2026 02:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 14 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tabish Ali secured first position with 97.8 per cent marks and Sameeksha secured second position with 97.2 per cent marks.
कानपुर देहात। सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम बुधवार दोपहर घोषित किया गया। मांवर स्थित दि जैन वर्ल्ड स्कूल के मेधावियों ने इस बार परचम फहराया। ताबिश अली को 97.8 फीसदी अंक मिले। इसके साथ ही वह जिले में पहले स्थान पर रहे। उन्हें रसायन, भौतिक व जीव विज्ञान में 99-99 अंक मिले हैं। इसी स्कूल की समीक्षा सचान 97.2 फीसदी अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना पांडेय ने बताया कि कुल 46 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी उत्तीर्ण रहे हैं। इधर जैनपुर स्थित सीएचएस स्कूल की शुभी यादव 97 फीसदी अंक हासिल कर जिले में तीसरे स्थान पर रहीं। नागिनजसी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की श्रेया साहू को 96.2 फीसदी अंक मिले। वह जिले में चौथे स्थान पर रहीं। जैनपुर स्थित सीएचएस स्कूल की अंशिका यादव 96 फीसदी अंक पाकर पांचवें और माती केंद्रीय विद्यालय की आस्था तिवारी 95 फीसदी अंक लाकर छठवें स्थान पर रहीं। इसी स्कूल की आरुषी और जवाहर नवोदय विद्यालय नागिन जसी के अनमोल बाजपेई 93.2 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हे।
विज्ञापन

वहीं, झींझक स्थित श्रीधून्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल स्कूल के उज्ज्वल मिश्रा को 92.2 फीसदी और जैनपुर की सीएचएस स्कूल की आयुषी यादव को 92 फीसदी अंक मिले। माती स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एएच अंसारी ने बताया कि कुल 89 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। नागिन जसी स्थित नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एके मिश्रा ने बताया कि 61 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी का कंपार्टमेंट लगा है। अन्य 60 परीक्षार्थी सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed