फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Symptoms of corona virus found in two kanpur man one returned from Saudi Arab

कानपुर: सऊदी अरब से आए व्यक्ति को स्थानीय युवक ने पहुंचाया अस्पताल, दोनों में मिले कोरोना के लक्षण

Mon, 23 Mar 2020 10:58 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 23 Mar 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of corona virus found in two kanpur man one returned from Saudi Arab
युवकों को अस्पताल ले जाने के लिए आई टीम - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात के पुखरायां से रेफर होकर जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचे दो युवकों में कोरोना वायरस से मिलते लक्षण पाए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति सउदी अरब से आया था और शताब्दी बस में सवार होकर पूना से श्रावस्ती जा रहा था। उसे पहले से ही सर्दी-जुकाम  और खांसी थी। 

विज्ञापन


सोमवार तड़के जब बस यमुना नदी कालपी पुल पार करने लगी तो उसने बस परिचालक और सवारियों से दम घुटने की जानकारी दी। इसके बाद सुबह साढ़े चार बजे पुखरायां के सिखमापुर मोड़ पर पहुंचते ही बस रोक कर उसे उतार दिया गया। बस चली गई और वह व्यक्ति वहीं तड़पता रहा। 
विज्ञापन


इस हालत में देख भोगी सागर गांव निवासी एक युवक ने उसे पास के ममता नर्सिंग होम पहुंचा दिया। अस्पताल से सूचना देने पर जिले की संक्रमण रक्षक टीम वहां पहुंची और बीमार व्यक्ति के साथ उसकी मदद करने वाले युवक को भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि जिस बस में बीमार व्यकित सफर कर रहा था, उसमें 72 लोग सवार थे। उसमें सऊदी अरब से आने वाले उसके साथी भी सवार थे। खबर है कि बस को कानपुर नगर सचेंडी के पास रोक लिया गया है। वहीं, ममता नर्सिंग होम को खाली करा दिया गया है। 

फिलहाल ममता नर्सिंग होम के कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई है कि सैनिटाइज करने के लिए टीम आएगी उसके बाद ही कोई अस्पताल में प्रवेश करेगा।


वहीं दोनों युवकों को जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालक पहले से भी ज्यादा बिगड़ गई है। ईएमओ डॉ. पवन पार्या ने बताया कि अकबरपुर में उन्हें आधे घंटे तक आइसोलेशन में रखा गया, जिसके बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों में कोरोना से मिलते जुलते लक्षण पाए गए हैं। परीक्षण के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed