फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Swine flu knocked in Karanpur, panic increased due to pigs

Swine Flu: कानपुर में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, सुअरों से बढ़ी दहशत, जानिए किन मोहल्लों में है प्रकोप

Sun, 02 Oct 2022 12:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Oct 2022 12:23 AM IST
सार

स्वाइन फ्लू की दस्तक से प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसको लेकर शहरवासियों में दहशत है, लेकिन सफाई अभियान का असर शहर के गंदे इलाकों में नहीं है। बंदिश के बावजूद नगर निगम क्षेत्र में सूअर घूम रहे हैं, जिनसे भी खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
Swine flu knocked in Karanpur, panic increased due to pigs
स्वाइन फ्लू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेंगू, स्वाइन फ्लू और वायरल बुखार जैसी कई बीमारियों का हमला झेल रहा शहर गंदगी से पटा पड़ा है। प्रतिबंध के बावजूद नगर निगम क्षेत्र में सूअर बाड़े चल रहे हैं और जगह-जगह कचरे के ढेर में सूअर लोट रहे हैं। कूड़ा अड्डों के आसपास सड़कों तक कूड़ा फैला है। शहर भर में मच्छर भिनभिना रहे हैं। यह स्थिति तब है जब नगर निगम 186 घंटे का अखंड सफाई अभियान चला रहा है।

विज्ञापन

पिछले महीने अफ्रीकन फीवर फैलने से हजारों की संख्या में सूअर की मौत भी हुई। फिर भी सूअरों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई। नगर निगम ने इन्हें बस जहां-तहां दफनाने का ही काम किया। शहरियों में बीमारी फैलने के खतरे के बावजूद नगर निगम ने सूअर बाड़ों को अपने क्षेत्र से बाहर नहीं किया। अमर उजाला की टीम को मकराबटगंज की 40 नंबर कालोनी में जगह-जगह सूअर नजर आए।

विज्ञापन

सीसामऊ नाले के पास उनका बाड़ा भी दिखा।  सूअर बाड़ों के बाहर भी मंड़राते मिले। मकराबटगंज के इलाकाई लोगों ने बताया कि इस मोहल्ले में 22 सुअर पालक हैं। बड़ी संख्या में सूअरों की मौत के बावजूद उनके पास सैकड़ों सुअर हैं। कई अन्य मोहल्लों में सूअर और उनके बाड़े नजर आए। गोविंदनगर क्षेत्र के हलुवाखाड़ा सहित कई अन्य मोहल्लों का भी यही हाल मिला।

इन मोहल्लों में है सुअरों का प्रकोप
बजरिया, हर्ष नगर, कर्नलगंज, गूदड़ बस्ती, रामबाग, प्रेम नगर, ग्वालटोली, आरके नगर, नेहरू नगर, पीरोड, सीसामऊ, हलुआखाड़ा गोविंद नगर, संजय गांधी नगर नौबस्ता में नहरिया किनारे, बसंत विहार, परदेवनपुरवा, लालबंगला, नयापुरवा, मुंशीपुरवा, बगाही, बाबूपुरवा, मोतीमोहाल, हरवंश मोहाल, सुतरखाना, मरी कंपनी पुल रेलवे क्रासिंग से गंगाघाट रोड, भैरोघाट, सरसैया घाट, मैग्जीन घाट, जाजमऊ, स्वरूप नगर, खलासी लाइन, ग्वालटोली, बेनाझाबर आदि।

विज्ञापन

नगर निगम ने छह महीने में 700 सुअर पकड़े हैं, इन्हें 11.43 लाख में नीलाम किया गया है। 1 अक्तूबर से सुअरों को पकड़ने के लिए अभियान तेज किया जाएगा।  -डॉ. आरके निरंजन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed