फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sweet shopkeeper dies due to non-opening of shop during lockdown

लॉकडाउन: दुकान न खुलने से परेशान मिठाई दुकानदार ने दी जान, पड़ोसियों बोले आर्थिक तंगी बनी वजह

Thu, 07 May 2020 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Sweet shopkeeper dies due to non-opening of shop during lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चकेरी कोयला नगर के स्वर्ण जयंती विहार में मिठाई दुकानदार ने आत्महत्या कर ली। मोहल्ले वालों ने बताया कि लॉकडाउन में मिठाई की दुकान बंद होने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
विज्ञापन

सुनील कुमार (32) उर्फ लल्लू की घाऊखेड़ा में मिठाई की दुकान है।

परिवार में पत्नी संगीता और तीन बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात को सुनील शराब पीकर आए। कुछ देर बाद उन्होंने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कहा, डॉक्टर न होने के बाद भी सुनील को भर्ती कर लिया और मौत के दो घंटे बाद जानकारी दी। न्यू आजाद नगर चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दुकान बंद होने से वह परेशान रहता था। शराब पीने को लेकर घरेलू विवाद की भी बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed