फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   swapnil bni adhyach

Kanpur News: जिला पंचायत भंग, स्वप्निल वरुण बनीं प्रशासक

Fri, 10 Jul 2026 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
swapnil bni adhyach

विज्ञापन
 छह महीने तक संभालेंगी जिम्मेदारी


माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही शासन ने जिला पंचायत के प्रशासनिक संचालन की व्यवस्था भी कर दी। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण को जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल अगले छह माह या नई जिला पंचायत के गठन तक रहेगा।


प्रशासक के रूप में स्वप्निल वरुण जिला पंचायत के नियमित प्रशासनिक और विकास कार्यों का संचालन करेंगी, ताकि चल रही योजनाएं और विकास कार्य प्रभावित न हों। हालांकि, इस दौरान नए कार्यों का निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा। यदि किसी विशेष परिस्थिति में नीतिगत निर्णय की आवश्यकता होगी तो संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। शासन की मंजूरी मिलने के बाद ही ऐसे मामलों में आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वप्निल वरुण ने बताया कि शासन का आदेश प्राप्त हो गया है। अब वह प्रशासक के रूप में जिला पंचायत का कार्यभार संभालेंगी। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed