{"_id":"58a33ef44f1c1bbd72d8424d","slug":"swami-prasad-says-about-bsp-and-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को मिल रहा समर्थन देख सपा, बसपा प्रत्याशियों को नींद उड़ीः मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को मिल रहा समर्थन देख सपा, बसपा प्रत्याशियों को नींद उड़ीः मौर्य
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई की सवायजपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और बालामऊ प्रत्याशी रामपाल वर्मा के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मौर्या ने कहा कि भाजपा को मिल रहे समर्थन से सपा और बसपा प्रत्याशियों को नींद की गोली खाने के बाद भी नींद नही आ रही है। उन्होंने कहा कि सूबे में बिजली नहीं मिलती है लेकिन जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां 24 घंटे बिजली मिलती है।
जनता इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर 24 घंटे बिजली मिलेगी और किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा। पिहानी के हामिद अली इंटर कॉलेज में उन्होंने कहाकि भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। टोडरपुर क्षेत्र में चठिया पुल के पास हुई सभा में उन्होंने कहा कि गुंडाराज, माफियाराज के खात्मे के लिए सख्त कानून लाया जाएगा। मौर्य ने सांडी, भरावन और बिलग्राम में भी सभाओं को संबोधित किया।