{"_id":"58a5b6974f1c1bbd5cd841cb","slug":"swami-prasad-maurya-public-meeting-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटालों और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी भाजपाः स्वामी प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटालों और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी भाजपाः स्वामी प्रसाद मौर्य
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के स्टार प्रचार स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के गढ़ में इटावा में भाजपा के स्टार प्रचार स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर प्रहार किया। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव चौपला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बसपा को भ्रष्टाचार की देवी, कांग्रेस को घोटाले बाज और सपा को गुंडो को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया।
जसवंतनगर विधानसभा में भीड़ देख उन्होंने कहा कि लगता है अब गुंडाराज का खातमा होने वाला है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की उपलब्धियों के नाम पर पूरे प्रदेश में लूट, डकैती, जमीनों पर कब्जे आदि की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा बुलंदशहर में मां-पिता के सामने बेटी के हाथ व पैर बांधकर बलात्कार किया गया था। इसलिए 19 फरवरी को विरोधियों की खटिया खड़ी करना है। यूपी के सीएम अखिलेश यादव की सरकार में करीब ग्यारह सौ पुलिसकर्मी कांड के शिकार हुए।
मौर्य ने कहा कि मथुराकांड में भी कई लोग गोलियों से मारे गए। उनकी लाश को भी गायब कर दिया गया। किसी गुंडे की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसलिए 19 फरवरी को भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने का काम करें। उन्होंने कहा कि सपा ने घोटाला करने वाली कांग्रेस से गठबंधन किया है। यह गठबंधन प्रदेश में घोटालों का कहर बरसाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार यूपी में बनते ही विकास की लहर दौड़ पड़ेगी। उन्होंने जसवंतनगर विधानसभा प्रत्याशी मनीष यादव पतरे, इटावा से सरिता भदौरिया व भरथना से सावित्री कठेरिया के लिए समर्थन मांगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, प्रत्याशी मनीष यादव पतरे, बृजवीर लाला, सरिता भदौरिया, सावित्री कठेरिया, मुकेश यादव, मनोज पोरवाल, जयवीर सिंह शाक्य, राहुल राठौर आदि लोगों ने स्वागत किया।