फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suvidhaon ka khaka taiyar

जनगणना-2027: गांव-शहर की सुविधाओं का खाका तैयार, अब आबादी के आंकड़ों का इंतजार

Fri, 11 Sep 2026 04:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
suvidhaon ka khaka taiyar

विज्ञापन
जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए सर्वे पूरा, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर सड़क, बिजली, बैंकिंग और रोजगार तक जुटाई गई जानकारी

कानपुर। जनगणना-2027 के तहत जिले की जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) तैयार करने की दिशा में सुविधाओं और संसाधनों से जुड़े आंकड़े जुटाने का काम पूरा हो गया है। गांवों और शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का सर्वे 14 अगस्त को पूरा कर लिया गया। अब पुस्तिका को अंतिम रूप देने के लिए दूसरे चरण की जनगणना में मिलने वाले जनसंख्या संबंधी आंकड़ों का इंतजार रहेगा।

जनगणना के नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)डॉ विवेक चतुर्वेदी ने बताया की सर्वे में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति का विस्तृत ब्योरा दर्ज किया गया है। लेखपालों को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई थी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, बैंकिंग, परिवहन, संचार और स्वच्छता जैसी सुविधाओं के साथ कृषि, उद्योग, रोजगार, सिंचाई और ईंधन से जुड़े आंकड़े भी जुटाए गए हैं। डीसीएचबी के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अलग-अलग दस्तावेज तैयार होंगे। गांवों के लिए विलेज डायरेक्टरी और शहरों के लिए टाउन डायरेक्टरी बनाई जाएगी। इनमें संबंधित क्षेत्रों के मानचित्र भी शामिल किए जाएंगे। इससे किसी गांव या शहरी क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की स्थिति को एक नजर में समझना आसान होगा। डीसीएचबी महज आंकड़ों का दस्तावेज नहीं होगी, बल्कि जिले के सामाजिक-आर्थिक और आधारभूत विकास की तस्वीर सामने रखेगी। कहां स्कूल, अस्पताल, सड़क, पेयजल, बैंक या अन्य सुविधाओं की कमी है, इसकी पहचान में आंकड़े मददगार होंगे। इसी आधार पर भविष्य में विकास योजनाओं, निवेश, औद्योगिक विस्तार और गांव-शहर के संतुलित विकास की प्राथमिकताएं तय करने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


दो हिस्सों में होगी पुस्तिका

जिला जनगणना हस्त पुस्तिका दो भागों में प्रकाशित होगी। पहले भाग में जिले का इतिहास, भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, उद्योग, परिवहन और नागरिक सुविधाओं का विवरण होगा। दूसरे भाग में गांव और नगरवार जनसंख्या, परिवार, लिंगानुपात समेत अन्य जनसांख्यिकीय आंकड़े शामिल किए जाएंगे। ये आंकड़े दूसरे चरण की जनगणना पूरी होने के बाद उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed