{"_id":"610c40818ebc3ec37d1bb882","slug":"suv-collides-with-magic-child-dies-akbarpur-news-knp6445446146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक में टकराई एसयूवी, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक में टकराई एसयूवी, बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। खोजाफूल गांव के पास हाईवे पर खड़ी मैजिक में पीछे से एक एसयूवी टकरा गई। इससे एसयूवी व मैजिक सवार दो बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए। सिकंदरा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं जिला चिकित्सालय में डॉक्टर ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य का उपचार किया जा रहा है।
सिकंदरा के खोजा फूल गांव के पास गुरुवार को मैजिक चालक वाहन को हाईवे पर खड़ा कर सवारियां बैठा रहा था। इसी दौरान कानपुर से औरैया की तरफ जा रही एसयूवी ने पीछे से वाहन में टक्कर मार दी। मैजिक वाहन डिवाइडर पार करते हुए सर्विस रोड पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।
हादसे में मैजिक सवार इटावा चुंगी के अयूब खान पुत्र फिजार अली (10), तन्वी (12), थाना अमराहट के बैजामऊ के इंद्रपाल (50), जालौन थाना कुठौंद के बावली निवासी अशोक कुमार (45), राजपुर वैना निवासी नंदकिशोर (28) सहित एसयूवी सवार अलीगढ़ के प्रथा कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा (28), धर्मेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. मोहम्मद सादिक ने धर्मेंद्र, इंद्रपाल को छोड़कर पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने अयूब को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।