फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspicious death of a six year old girl, injured after falling from the ladder, accused of rape on Warts

Kanpur: छह साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, बोला था- पापा! मौसा ने गलत काम किया, मां बोली- नहीं हुई है घटना

Thu, 08 Jun 2023 08:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Jun 2023 08:46 AM IST
सार

Kanpur Crime: उर्सला में इलाज के दौरान बच्ची ने पिता से मौसा की शिकायत की थी। उसने कहा था कि मौसा ने गलत काम किया था। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी और एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव को जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Suspicious death of a six year old girl, injured after falling from the ladder, accused of rape on Warts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती चकेरी थाना क्षेत्र निवासी छह साल की बच्ची ने अपने मौसा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वह चार जून को सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई थी। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत भी हो गई। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक पिता ने बताया कि रविवार को उनकी छह वर्षीय बेटी सीढ़ी से गिर गई थी। घर पर ही उसका उपचार किया जा रहा था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उर्सला में भर्ती कराया था। आरोप है कि यहां बेटी ने बताया कि उसके मौसा ने उसके साथ गलत काम किया है।
विज्ञापन

हालांकि इसके अगले दिन उसकी मौत हो गई। कांशीराम ट्रांमा सेंटर की डॉ. डॉक्टर सोनल जैन और उर्सला के डॉ. सुनील उत्तम ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया। इसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश सिंह ने बताया कि बच्ची सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के परिजनों ने दुष्कर्म आरोप लगाए थे। इसके स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजे गए हैं। शव का पोस्टमार्टम होने के चलते पुलिस के बड़े अफसरों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद चकेरी पुलिस को फटकार लगाई गई।

पिता का वीडियो हुआ था जारी
पोस्टमार्टम हाउस से बच्ची के पिता का एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें उसने बच्ची के साथ अनहोनी की बात कही। बच्ची के मौसा को आरोपी बताया है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी और एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव को जांच के निर्देश दिए। देर शाम ज्वाइंट सीपी चकेरी थाने पहुंचे और पूछताछ की।

परिवार से पूछताछ हुई है। बच्ची की मां ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। घर के सभी लोगों से गहनता से पूछताछ की गई है। अगर परिवार वाले लिखित में कोई शिकायत देते हैं, तो उस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट सीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed