यूपी चुनाव 2022: कानपुर कैंट विधानसभा सीट पर सपा का संशय बरकरार, चक्कर काट रहे प्रत्याशी
सपा के हलकों में चर्चा है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए जो पैनल तैयार किया गया है उसमें पूर्व प्रत्याशी मो. हसन रूमी, महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, महफूज अख्तर, उजमा सोलंकी हैं। पैनल के लोगों से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में बात भी की। यहां माना जा रहा था कि गुरुवार को फैसला आ जाएगा लेकिन दावेदारों का यह दिन भी बेकरारी में गुजर गया
विस्तार
कैंट विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रत्याशी समेत कई और नेता भी दावेदारी कर रहे हैं। लखनऊ और वरिष्ठ नेताओं के यहां चक्कर लगा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम से भी नेता संपर्क में भी बने हुए हैं।लेकिन अभी तक मसला तय नहीं हो पाया है।
सपा के हलकों में चर्चा है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए जो पैनल तैयार किया गया है उसमें पूर्व प्रत्याशी मो. हसन रूमी, महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, महफूज अख्तर, उजमा सोलंकी हैं। पैनल के लोगों से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में बात भी की। यहां माना जा रहा था कि गुरुवार को फैसला आ जाएगा लेकिन दावेदारों का यह दिन भी बेकरारी में गुजर गया। यह भी चर्चा रही कि किसी असरदार व्यक्ति का बीच में हस्तक्षेप हो जाने से सपा मुखिया ने फैसला होल्ड कर लिया है।
दावेदारों का कहना है कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष से भी बात की गई। हो सकता है कि टिकट शुक्रवार या शनिवार को जारी किया जाए। टिकट दावेदार के हाथ में आएगा, इसको लेकर ऊहापोह की स्थिति है।