फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Suspicion deepens on disciple in Tantrik murder, bloody body found in the forest, case filed against unknown a

तांत्रिक की हत्या, चेले पर गहराया शक: जंगल में मिला था रक्तरंजित शव, रुपये नहीं देने पर हुई थी कहासुनी

Wed, 25 Oct 2023 08:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Oct 2023 08:57 AM IST
सार

Fatehpur News: तांत्रिक ने गुस्से में कमंडल उठाकर चेले को मारने की धमकी दी। चेले ने कमंडल छीनकर तांत्रिक पर हमला किया। हत्या के बाद कमंडल लेकर भाग निकला। पुलिस ने कमंडल भी बरामद कर लिया है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Suspicion deepens on disciple in Tantrik murder, bloody body found in the forest, case filed against unknown a
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में तंत्र-मत्र में शनिवार की रात तांत्रिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव हाईवे पर थाना क्षेत्र के पुरइन गांव के जंगल में मिला। रविवार सुबह राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी, एएसपी, सीओ, फोरेंसिक टीम, एसओजी व कोतवाली पुलिस पहुंची। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज जांच शुरू की है।

विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेमौरी गांव निवासी दुलारे पाल उर्फ बालकदास (73) अविवाहित थे। भाई सूरजपाल गांव में खेती-किसानी करता है। परिजनों ने बताया कि करीब दो दशक पहले दुलारे घर छोड़कर असोथर थाना क्षेत्र के सातोंधर्मपुर स्थित बरमदेव बाबा देवस्थान के पास आश्रम में रहने लगे थे। खागा के पुरइन गांव में दुलारे का ननिहाल है।

विज्ञापन

जंगल में खून से लथपथ बाबा का शव मिला
दुलारे कभी-कभी पुरइन गांव मोड़ के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करने जाते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम पुरइन मोड़ पर चाय-नाश्ते की दुकान पर वह कुछ लोगों से मिले थे। इसके बाद आश्रम लौट गए। रविवार सुबह पुरइन गांव के जंगल में खून से लथपथ बाबा का शव मिला। मौके पर मोबाइल और एक झोला मिला।

झोले में सिंदूर, चावल समेत अन्य कुछ सामान मिला
झोले में पुलिस को सिंदूर, चावल, तिल, बर्फी, किसी जीव के बाल समेत अन्य कुछ सामान मिला। सिर के पीछे और माथे पर धारदार हथियार के प्रहार की चोट की निशान मिले है। शरीर पर चोटें मिली है। एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि दुलारे पाल तांत्रिक का काम करते थे। हत्या की ठोस वजह तलाशी जा रही है। फिलहाल तांत्रिक के चेले पर शक गहराया है।

विज्ञापन

पुलिस जल्द मामले से उठा सकती है पर्दा
पुरइन गांव में तांत्रिक की हत्या के पीछे उनके मुंहबोले चेले का नाम सामने आया है। पुलिस ने चेले को पकड़ा और घटना से जुड़े अहम सबूत जुटा रही है। पुलिस जल्द मामले से पर्दा उठा सकती है। रुपये न देने के विवाद में घटना सामने आ रही है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दुलारे पाल उर्फ बाबा बालकदास (73) तांत्रिक था। वह सातोंधर्मपुर गांव स्थित आश्रम में रहता था।

कॉल डिटेल के आधार पर शुरू की जांच
खागा पुरइन मोड़ पर बने पंचमुखी हनुमान मंदिर भी अक्सर पूजापाठ को आता था। तांत्रिक का रविवार की सुबह जंगल में शव मिला था और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने घटना की जांच कॉल डिटेल के आधार पर शुरू की। कुछ लोगों से भी पूछताछ की। खबर है कि दुलारे पाल उर्फ बालकदास का एक मुंहबोला स्थानीय चेला शाम को उनके साथ देखा गया था।

चेले ने कमंडल छीनकर तांत्रिक पर हमला किया
चेला बाबा के पीछे जंगल के रास्ते पर भी पहुंचा था। वह तांत्रिक से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। उनकी जेब टटोलने लगा। उसने रुपये देने से मना किया। दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई। तांत्रिक ने गुस्से में कमंडल उठाकर चेले को मारने की धमकी दी। चेले ने कमंडल छीनकर तांत्रिक पर हमला किया। हत्या के बाद कमंडल लेकर भाग निकला। पुलिस ने कमंडल भी बरामद कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed