फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspended inspector fails to respond, threat of dismissal looms large

Kanpur News: निलंबित इंस्पेक्टर नहीं आए जवाब देने, लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Sun, 09 Nov 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Suspended inspector fails to respond, threat of dismissal looms large
कानपुर। जेल में बंद अखिलेश दुबे से दोस्ती रखने और उसके घर आवाजाही करने में निलंबित हुए इंस्पेक्टर अशीष द्विवेदी के खिलाफ बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। उन पर तीन वर्ष पूर्व उन्नाव की महिला के वन स्टाफ सेंटर में आत्महत्या करने के साथ ही भाजपा नेता रवि सतीजा को अखिलेश दुबे से मुलाकात कराने का दबाव बनाने का भी आरोप है। अधिकारियों ने दोनों मामले में जवाब मांगा था। शनिवार को आखिरी मौका दिया था लेकिन इंस्पेक्टर हाजिर नहीं हुए। अधिकारी एक दो दिन का समय और देकर कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

17 अप्रैल 2022 को एनआरआई सिटी निवासी कारोबारी के यहां सोने और हीरे के आभूषण चोरी हो गए थे। घर में काम करने वाली किशोरी पर शक जताया था। तत्कालीन थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी और चौकी प्रभारी रानू रमेश चंद्र ने किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की। महिला की हालत बिगड़ने पर रात दो बजे दोनों को वन स्टॉप सेंटर में दाखिल करा दिया। महिला ने सेंटर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए थे। यह जांच चल रही है।
विज्ञापन

इसी वर्ष अगस्त में भाजपा नेता रवि सतीजा ने अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा समेत उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसआईटी की जांच में आशीष द्विवेदी की भूमिका संदिग्ध मिली। उस पर पीआरओ रहते हुए रवि सतीजा को अखिलेश दुबे से मिलाने और मिलीभगत करने का आरोप था। तत्कालीन सीपी अखिल कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

निलंबित इंस्पेक्टर अब तक हाजिर नहीं हुए हैं। शनिवार को बयान देने के लिए अंतिम मौका दिया गया था लेकिन वह सामने नहीं आए। एक दो दिन का समय और दिया जाएगा। न आने पर कार्रवाई होगी।
- वीके सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed