फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspend clerk on demand bribes from riot victims

दंगा पीड़ितों से घूस मांगने पर क्लर्क सस्पेंड

Sun, 17 May 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 17 May 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Suspend clerk on demand bribes from riot victims
दंगा पीड़ितों से घूस मांगने के आरोप में जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने तहसील के क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी क्लर्क , कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का अध्यक्ष भी है। गुरुद्वारा भाई बन्नो साहब के प्रधान मोहकम सिंह ने कमिश्नर को एक पीड़ित से घूस मांगने की वॉइस रिकार्डिंग सुनवाई थी।
विज्ञापन


बाद में इसकी सीडी बनवाकर डीएम को दी गई थी।  एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया क्लर्क घूस मांगने का दोषी निकला। इसलिए डीएम ने उसे सस्पेंड कर दिया है।   1984 के दंगा पीड़ितों को पांच लाख रुपये मुआवजा मिलना है।
विज्ञापन


शहर में 127 दंगा पीड़ित हैं। तहसील से इनका सत्यापन होना है। यह काम तहसील के क्लर्क राजेश सचान देख रहे हैं। गुरुद्वारा भाई बन्नो साहब के प्रधान मोहकम सिंह ने कमिश्नर से शिकायत की थी कि राजेश सचान दंगा पीड़ितों से मुआवजा दिलाने के नाम पर घूस मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर को उन्होंने घूस मांगने की बातचीत की रिकार्डिंग सुनवाई। इसमें क्लर्क पीड़ित सरकार राकेश सिंह की मां अरविंदर कौर को मुआवजा राशि दिलाने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग कर रहा था। बातचीत की रिकार्डिंग में आरोपी क्लर्क कई और पीड़ितों से घूस लेने की बात कहते हुए, घूस को जायज ठहरा रहा था।

कमिश्नर ने डीएम से इस मामले की जांच कराने को कहा था। बाद में मोहकम सिंह ने डीएम से मुलाकात कर सीडी उन्हें सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed