फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspected swine flu patient died

स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज की जान गई

Sun, 17 Jan 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Suspected swine flu patient died
शहर में स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज आशा देवी (50) की शनिवार को मौत हो गई। इस साल स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज की यह पहली मौत है।
विज्ञापन


कर्नलगंज निवासी आशा देवी को खांसी, जुखाम और सांस लेने में दिक्कत पर एक सप्ताह पूर्व चांदनी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हॉस्पिटल ने प्राइवेट पैथलॉजी में जांच कराई तो उन्हे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उनके ब्लड सैंपल को जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था।


वहां से अभी तक उनकी जांच रिपोर्ट ही नहीं आई और उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। बता दें कि अब तक शहर में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों वाले छह मरीज मिल चुके हैं, जिसमें अधिकतर में निजी पैथॉलाजी में पुष्टि भी हो चुकी है लेकिन शासन-प्रशासन पीजीआई और केजीएमयू की जांच रिपोर्ट को ही आधिकारिक मानता है इसलिए मामला गफलत में रहता है। ऐसी ही एक मरीज पूजा दीक्षित निजी पैथालाजी की जांच में पॉजीटिव होकर पीजीआई रेफर की गई थीं लेकिन वहां रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed