{"_id":"fa5ba4f8c6931bea4c3963423be604bb","slug":"suspected-swine-flu-patient-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज आशा देवी (50) की शनिवार को मौत हो गई। इस साल स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज की यह पहली मौत है।
कर्नलगंज निवासी आशा देवी को खांसी, जुखाम और सांस लेने में दिक्कत पर एक सप्ताह पूर्व चांदनी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हॉस्पिटल ने प्राइवेट पैथलॉजी में जांच कराई तो उन्हे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उनके ब्लड सैंपल को जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था।
वहां से अभी तक उनकी जांच रिपोर्ट ही नहीं आई और उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। बता दें कि अब तक शहर में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों वाले छह मरीज मिल चुके हैं, जिसमें अधिकतर में निजी पैथॉलाजी में पुष्टि भी हो चुकी है लेकिन शासन-प्रशासन पीजीआई और केजीएमयू की जांच रिपोर्ट को ही आधिकारिक मानता है इसलिए मामला गफलत में रहता है। ऐसी ही एक मरीज पूजा दीक्षित निजी पैथालाजी की जांच में पॉजीटिव होकर पीजीआई रेफर की गई थीं लेकिन वहां रिपोर्ट निगेटिव आई।