{"_id":"5bb983c6867a55686d3bd01c","slug":"suspected-hizbul-terrorist-kamruzzaman-custody-by-assam-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध आतंकी कमरुज्जमा से अब असम पुलिस करेगी पूछताछ, खोलेगा मददगारों के नाम ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध आतंकी कमरुज्जमा से अब असम पुलिस करेगी पूछताछ, खोलेगा मददगारों के नाम ?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी कमरुज्जमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से पकड़े गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमरुज्जमा को असम पुलिस ने लखनऊ जेल से कस्टडी रिमांड पर ले लिया है। टीम शाम को कमरुज्जमा को जेल से असम लेकर रवाना हो गई।
माना जा रहा है कि असम पुलिस कमरुज्जमा से उसके साथियों और मददगारों के बारे जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी।
हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमरुज्जमा को शनिवार को असम पुलिस लखनऊ जेल से असम के लिए लेकर रवाना हो गई। असम पुलिस ने इस मामले में कमरुज्जमा के भाई समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
इसी मामले में असम पुलिस कमरुज्जमा से पूछताछ करेगी। मालूम हो कि पिछले महीने यूपी एटीएस ने कमरुज्जमा को कानपुर से गिरफ्तार किया था जबकि उसके दो साथी फरार हो गए थे।

एटीएस ने दावा किया था कि कमरुज्जमा ने कानपुर में एक मंदिर की रैकी की थी और गणेश चतुर्थी के मौके पर वहां फिदाईन हमले की योजना बना रहा था। कमरुज्जमा ने कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंक का प्रशिक्षण हासिल किया था।
इसकी गिरफ्तारी के बाद असम पुलिस ने एक के बाद एक सात लोगों को गिरफ्तार किया था। तीन राज्यों से जुड़ा मामला होने के कारण बाद में इस केस को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था।
इसकी गिरफ्तारी के बाद असम पुलिस ने एक के बाद एक सात लोगों को गिरफ्तार किया था। तीन राज्यों से जुड़ा मामला होने के कारण बाद में इस केस को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था।