{"_id":"58d2b3704f1c1ba06e1a22bf","slug":"suspected-fleeing-through-kolkata-at-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुरासान माड्यूल का कश्मीर के बाद सामने आया अब ये नया कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुरासान माड्यूल का कश्मीर के बाद सामने आया अब ये नया कनेक्शन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:55 PM IST
सार
- शहर से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों का कोलकाता कनेक्शन सामने आया
- ट्रेन ब्लास्ट के पहले कोलकाता गए थे, स्टेशन के पास होटल में रुके थे
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल ट्रेन ब्लास्ट और यूपी को दहलाने की साजिश में पकड़े गए खुरासान माड्यूल के संदिग्ध आतंकियों का कश्मीर के बाद कोलकाता कनेक्शन भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक यूपी और एमपी को दहलाने के बाद ये कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश भागने की फिराक में थे। इसके लिए इन लोगोें ने कोलकाता जाकर सेटिंग भी कर ली थी। हालांकि इसके पहले ही एटीएस ने इन्हें दबोच लिया।
कश्मीर में दाल न गलने पर कोलकाता गए
संदिग्ध आतंकी आतिफ और गौस मोहम्मद ट्रेन ब्लास्ट के पहले करीब आधा दर्जन राज्य घूम चुके थे। इसलिए जांच एजेंसियां इनका इन राज्यों में नेटवर्क मानकर जांच कर रहीं हैं। अब इसमें कोलकाता का भी नाम जुड़ गया है। वहां पर आतिफ और गौस मोहम्मद बांग्लादेश भागने की सेटिंग करने गए थे। इससे पहले वे कश्मीर गए थे, लेकिन वहां दाल न गलने पर कोलकाता पहुंचे थे।
हावड़ा स्टेशन के पास होटल में रुके थे
सूत्रों के मुताबिक दोनों संदिग्ध ट्रेन से हावड़ा गए थे। वहां पर फर्जी आईडी से स्टेशन के पास ही एक होटल में रुके थे। दोनों ने खुरासान माड्यूल के एक संदिग्ध से मुलाकात भी की। उसने इन्हें बार्डर के रास्ते बांग्लादेश भेजने का वादा किया था, लेकिन वो कौन था? इस बारे में जांच एजेंसियों को अभी कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
पूर्व में पकड़े गए दो संदिग्धों के संपर्क में थे
कोलकाता में दिसंबर 2016 को खुरासान माड्यूल के छह संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं। ये हैदराबाद के रहने वाले थे। इधर, शहर में पकड़े गए संदिग्धों के भी कोलकाता जाने की बात सामने आई है। इससे जांच एजेंसियों को शक है कि इनका आपस में कोई कनेक्शन है। एजेंसियां इनके बीच की कड़ी तलाशने में जुटी हैं।