फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suryansh had gone with his mother after beating Anchal and his son

Kanpur News: आंचल व बेटे को पीटकर मां संग चला गया था सूर्यांश

Wed, 20 Aug 2025 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Suryansh had gone with his mother after beating Anchal and his son
कानपुर। आंचल हत्याकांड के मुकदमे की सुनवाई के दौरान मंगलवार को आंचल के भाई अक्षय ग्रोवर की जिरह कोर्ट में हुई। अक्षय ने बताया कि 12 नवंबर 2021 की दोपहर सूर्यांश ने बहन आंचल और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा था फिर अपनी मां निशा के साथ घर से चला गया था। आंचल ने फोन पर यह बात बताई थी लेकिन पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहती थी। अपर जिला जज सप्तम की अदालत में शेष जिरह एक सितंबर को होगी।
विज्ञापन




मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा और आंचल ग्रोवर की शादी नाै फरवरी 2019 को हुई थी और 19 नवंबर 2021 को ससुराल में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकने से उसकी मौत हो गई थी। आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने नजीराबाद थाने में पति सूर्यांश, सास निशा खरबंदा व फूफा भरत ग्रोवर समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सास की मौत हो चुकी है। पति और फूफा के मुकदमे की सुनवाई चल रही है। इसमें आंचल की माता और पिता की गवाही भी हो चुकी है। आंचल के भाई अक्षय की गवाही चल रही है।
विज्ञापन


अखिलेश दुबे के साथी लवी मिश्रा के साथ कॉस्मोजिन पब में भी सूर्यांश साझेदार है। अखिलेश और लवी की गिरफ्तारी के बाद से सूर्यांश तारीखों पर कोर्ट नहीं आ रहा था लेकिन मंगलवार को सूर्यांश जिरह के दौरान कोर्ट में हाजिर रहा। सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए मंगलवार को अखिलेश और लवी को भी जेल से लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed