फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Surprise inspection of ministers in Unnao, Kanha Gaushala passed, primary school teacher got instruction

उन्नाव: मंत्रियों का औचक निरीक्षण, कान्हा गोशाला हुई पास, प्राथमिक स्कूल की अध्यापिका को मिली हिदायत

Fri, 06 May 2022 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 May 2022 03:04 PM IST
सार

नेतुआ ग्राम सभा में तीन मंत्रियों के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। इस दौरान मंत्रियों ने गोशाला और प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर जानकारी की। इस दौरान गोशाला में व्यवस्थाएं उचित पाई गईं। वहीं, मंत्री जी ने विद्यालय की शिक्षिका को हिदायत भी दी। 

विज्ञापन
Surprise inspection of ministers in Unnao, Kanha Gaushala passed, primary school teacher got instruction
कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते मंत्री गाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में नेतुआ ग्राम सभा में अचानक मंत्रियों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। इस औचक निरीक्षण में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक और राज्य मंत्री अल्पसंख्यक दानिश अंसारी पहुंचे थे। इस दौरान गो पूजन के साथ निरीक्षण कार्य प्रारंभ हुआ और कान्हा गोशाला की जानकारी ली गई। इसके बाद संसदीय मंत्री ने पौधारोपण किया। 

विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका गंगा घाट ईओ नरेंद्र मोहन मिश्रा ने गोशाला के पूरे परिसर का हाल बताया। मंत्री ने गोवंश के खानपान और उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। वहीं, मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कान्हा गौशाला में जिस प्रकार की व्यवस्था की गई है, वह बहुत ही उचित है और बेहतर है। इसके बाद उन्होंने विजिटर रजिस्टर में अपने निरीक्षण की व्याख्या भी लिखी। 

विज्ञापन

Surprise inspection of ministers in Unnao, Kanha Gaushala passed, primary school teacher got instruction
संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना शिक्षिका मंजू देवी को हिदायत देते हुए - फोटो : अमर उजाला

बेहतर होगा सुधार कर लें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें
करीब 20 मिनट के निरीक्षण के बाद तीनों मंत्री सरैया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय अचानक पहुंच गए। हालांकि, कार्यक्रम निर्धारित नहीं था। इस औचक निरीक्षण से मौजूद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। यहां संसदीय मंत्री ने मौजूद कक्षा दो की छात्रा सुहानी रावत से 6 का पहाड़ा पूछ लिया, जिस पर छात्रा ने उन्हें पहाड़ा सुना दिया। इसके तुरंत बाद ही कक्षा पांच की क्लास में पहुंचे, जहां मौजूद छात्र लक्ष्य  राठौर, मुस्कान और आराध्या शुक्ला से 14 का पहाड़ा पूछा गया, जिसे कोई नहीं सुना सका। इसके बाद मंत्री ने 6 का पहाड़ा पूछा, तो सिर्फ आराध्या शुक्ला ही पहाड़ा सुना पाई।

इससे नाराज होकर मंत्री ने कक्षा अध्यापिका मंजू देवी को हिदायत देते हुए बताया कि आप 48,000 की तनख्वाह पाते हैं, लेकिन जो शिक्षा का स्तर सरकारी स्कूलों में होना चाहिए वह नहीं दिख रहा। जबकि सरकार शिक्षा की ओर काफी ध्यान दे रही है। इसलिए आप भी बच्चों को और बेहतर पढ़ाई कराएं, ताकि वह कान्वेंट जैसे स्कूलों के बराबर की पढ़ाई कर सकें, क्योंकि सरकार इस वक्त शिक्षा पर काफी खर्च कर रही है। मंत्री जी ने कहा कि बेहतर होगा कि सुधार कर लें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इसके बाद तीनों मंत्री का काफिला सीधे उन्नाव मुख्यालय की ओर निकल गया। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष गंगा घाट रंजना गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, गोल्डी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, एसपी दिनेश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, एसडीएम सदर सत्यप्रिया सिंह समेत अन्य कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed