फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Surprise inspection of Minister Suresh Khanna in Unnao District Hospital, many irregularities came to the fore

उन्नाव: मंत्री सुरेश खन्ना ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सामने आईं कई अनियमितताएं

Fri, 06 May 2022 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 May 2022 11:47 AM IST
सार

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्होंने डायलिसिस यूनिट और शौचालय में गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम को सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Surprise inspection of Minister Suresh Khanna in Unnao District Hospital, many irregularities came to the fore
निरीक्षण करते मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां वो इमरजेंसी वार्ड के शौचालय और डायलिसिस यूनिट में गंदगी देख भड़क गए। इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ रूम में रखी ब्लड प्रेशर मशीन गंदी देख उसे उठाकर पटक दिया। उन्होंने सीएमएस पवन कुमार को फटकार लगाते हुए कहा कि जब यहां मशीन गंदी है, तो आगे सफाई व्यवस्था राम मालिक है। 

विज्ञापन

बता दें कि सुबह 9:42 पर पहुंचे मंत्री ने 10:12 बजे तक सिर्फ पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही, मरीजों से दवाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें सारी दवाएं मिल रही हैं। इसके बाद वो ऑपरेशन थिएटर पहुंचे, वहां उन्हें सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। डायलिसिस यूनिट में बेड के साथ खिड़कियों में गंदगी और खराब एसी देखकर डीएम को सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

इससे पहले मंत्री आवास विकास कॉलोनी सी ब्लॉक में साफ सफाई का जायजा लेने पहुंचे। राह चलते लोगों से जानकारी ली, तो लोगों ने साफ-सफाई न होने की बात कही। वहीं, सबसे पहले मंत्री ने कल्याणी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। सुबह शहर में कुछ दूर तक मॉर्निंग वॉक भी किया। निरीक्षण के दौरान अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश अंसारी और जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटिक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed