फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Supply department seized 12 cylinders, FIR prepared against two

Kanpur News: आपूर्ति विभाग ने पकड़े 12 सिलिंडर, दो के खिलाफ प्राथमिकी की तैयारी

Sat, 21 Mar 2026 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Supply department seized 12 cylinders, FIR prepared against two
कानपुर। शहर में घरेलू एलपीजी की कालाबाजारी पर आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को काकादेव में खुलेआम चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग का खेल पकड़ा। बिधनू के कठारा में मिठाई की दुकान पर घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होते पकड़ा। दोनों स्थानों पर कुल 12 सिलिंडर बरामद किए। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आपूर्ति विभाग की पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा वर्मा, पूजा सिंह की टीम ने सुबह 10 बजे काकादेव के चंदेल चौराहा स्थित अजंता इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रिपेयरिंग सेंटर के बगल में छापा मारा। आठ घरेलू सिलिंडर बरामद किए। तीन रिफिलिंग मशीनें, पेचकस, प्लास और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। मौके पर कलीम अहमद सिद्दीकी निवासी रावतपुर मिला। दुकान यासीन अहमद के नाम पर थी। बिधनू के ग्राम कठारा स्थित महक स्वीट हाउस में चार घरेलू सिलिंडर पकड़े गए। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का भंडारण, रिफिलिंग और व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed