फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Superior Spirits wins Heiliger Borden Cricket Tournament

Kanpur News: सुपीरियर स्पिरिट्स ने जीता हेलिगर बोर्डन क्रिकेट टूर्नामेंट

Fri, 07 Feb 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Superior Spirits wins Heiliger Borden Cricket Tournament
कानपुर। केसीए की हेलिगर बोर्डन क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच सुपीरियर स्पिरिट्स और बीसीए के बीच खेला गया। इसमें सुपीरियर स्पिरिट्स ने सात विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में बीसीए ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन बनाए। इसमें क्षितिज तिवारी ने 44 रन, शिवांश शर्मा ने 41 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में नितिन तोमर व निष्कर्ष श्रीवास्तव ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में सुपीरियर स्पिरिट्स ने 29.2 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें मयंक तिवारी ने 11 चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन व सत्य कुमार ने 50 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मनीष ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मयंक तिवारी और बेस्ट बॉलर निष्कर्ष श्रीवास्तव को चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, स्व. सैम्युल बाली व बाकू देवी स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को क्वार्टरफाइनल मैच नेशनल क्लब व किंग्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें नेशनल क्लब ने 44 रन से जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर नेशनल क्लब ने 34.4 ओवर में 209 रन बनाए। इसमें महेंद्र प्रताप ने 38 व शिवांश तिवारी ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रेहान अहमद व अंश वर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में किंग्स क्लब की पूरी टीम 26 ओवर में 165 रन ही बना सकी। इसमें पवन ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उदित श्रीवास्तव ने तीन, नितिन कुमार व महेंद्र प्रताप ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच महेंद्र प्रताप सिंह को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed