{"_id":"698f871c052f6f9c0a03e940","slug":"superior-spirit-sports-academy-won-the-trophy-kanpur-news-c-362-1-ka11003-141563-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए फाइनल मैच में सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी ने नेशनल यूथ क्लब को एक रन से हराकर खिताब जीता। स्पार्क क्लब की ओर से मैच चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर हुआ।
नेशनल यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इसके बाद सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। टीम से सत्य कुमार ने 49 और रितेश सिंह ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में दिव्यांशु पांडेय ने तीन और अभिषेक राय ने दो विकेट लिए। इसके बाद नेशनल यूथ क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी।
टीम से देवांश स्वरूप ने 63 और रोहित ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में माधव ने तीन और नितिन तोमर ने दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच माधव को एसआरएस चंद्र फाउंडेशन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने सम्मानित किया। मौके पर केसीए के कोषाध्यक्ष विनय आनंद, कृष्ण दत्त द्विवेदी, महेंद्र वर्मा, जगदीश वर्मा तथा नंद कुमार यादव मौजूद रहे। यह जानकारी सचिव नीरज वर्मा ने दी।