फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Superfast train to Bandra Terminus will go via Govindpuri

Kanpur News: गोविंदपुरी होकर जाएगी बांद्रा टर्मिनल के लिए सुपरफास्ट ट्रेन

Wed, 25 Mar 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Superfast train to Bandra Terminus will go via Govindpuri
कानपुर। यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सूबेदारगंज और बांद्रा टर्मिनल के बीच यह सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी जो गोविंदपुरी होकर जाएगी। 04125 सूबेदारगंज से छह अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार और 04126 बांद्रा टर्मिनल से सात अप्रैल से 17 जुलाई तक हर मंगलवार को चलेगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन सूबेदारगंज से सोमवार को सुबह 05:20 बजे रवाना होकर फतेहपुर होते हुए आठ बजे गोविंदपुरी आएगी। अगली सुबह साढ़े नौ बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन बांद्रा टर्मिनल से मंगलवार सुबह 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे गोविंदपुरी आएगी। शाम पांच बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। इसमें एसएलआर का एक, एसएलआरडी का एक, सामान्य के चार, स्लीपर के छह, एसी तृतीय के पांच, एसी द्वितीय का एक, इकोनॉमिक क्लास के चार सहित कुल 22 कोच होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed