{"_id":"69c1a228343c6fff440785f0","slug":"sunlight-will-intensify-from-today-drizzle-expected-from-27th-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1465724-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आज से तेज होगी धूप, 27 से बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आज से तेज होगी धूप, 27 से बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर मंडल सहित मध्य उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सुबह से धूप निकलने की संभावना है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। दरअसल अफगानिस्तान, कैस्पियन सागर और फारस की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण रुक-रुककर बादल बन रहे हैं। वहीं, 27 से फिर बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे में भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। 27 और 28 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो सकता है। इसके चलते इन दिनों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का पारा भी 1.1 डिग्री बढ़कर 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर प्रदेश में सबसे कम तापमान वाले जिलों में पांचवें स्थान पर रहा।
डॉ. पांडेय के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति फिर से बढ़ेगी। दोपहर में यह 11 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिन के तापमान में 26 मार्च तक क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश के पांच शहरों में सबसे कम पारा डिग्री सेल्सियस में
नजीबाबाद- 14.5
अयोध्या-14.5
बुलंदशहर-14.5
गोरखपुर-15.2
कानपुर-15.4