सरकार और मीडिया पर सुनिल शेट्टी ने कसा करारा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड कलाकार सुनिल शेट्टी ने शनिवार को मीडिया व सरकार पर करारा तंज कसा। उन्होंने अपने बयान में कहा पाक कलाकारों के साथ काम किए जाने को मुद्दा बनाकर हम पर ढेरों सवाल दागे जा रहे हैं, लेकिन जब मीडिया और सरकार खुद पाकिस्तान के लोगों को चैनलों पर डीबेट और बैठकों का हिस्सा बनाते हैं तो कोई सवाल नहीं उठता। देश में सभी को जिम्मेदारी का बराबरी से आभास कराने के लिए शेट्टी बोले 'लेट्स ब्लैन्केट बैन हीयर...
अपने इस बयान के बाद सुनिल शेट्टी सुर्खियों में छा गए। शनिवार को कानपुर पहुंचे सुनिल शेट्टी मीडिया से मुखातिब होते हुए बोले 'पाक कलाकारों पर प्रतिबंध के फैसले पर मैं सहमत हूं। उन्होंने कहा मैं देश में बने ऐसे माहोल में पाकिस्तान के किसी भी कलाकार के साथ काम नहीं करूंगा, जब हमारे देश को उनसे तकलीफ हो। आज बॉर्डर पर हमारे जवानों को तकलीफ है तो वही तकलीफ हमें भी होती है। देश में बने ऐसे माहोल में चाहे पाक का क्रिकेटर हो या कलाकार, उन पर प्रतिबंध लगाना सही है।
आगे जोड़ते हुए सुनिल शेट्टी बोले अब तो बॉलीवुड ने भी पाक कलाकारों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है, आने वाली किसी भी फिल्म के लिए पाक कलाकारों को नहीं लिया जा रहा। शेट्टी बोले हमने पाकिस्तान के कलाकारों को फिलहाल अपने दिमाग से निकाल दिया है।
शेट्टी ने कहा जो फिल्मे बन चुकी है वे ऐसे समय में बनी जब देश में माहोल ठीक था। आज इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। अगर ऐसे में डायरेक्टर फिल्मों से उनके सीन्स काट भी देता है तो उन्हें उसका नुकसान भी उठाना पड़ेगा। शेट्टी ने इसे सही नहीं ठहराया।