{"_id":"5b7d188642c792464b1c4d38","slug":"sunil-rathi-shifted-to-tihar-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माफिया डॉन सुनील राठी तिहाड़ जेल में हुआ शिफ्ट, जेल प्रशासन ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया डॉन सुनील राठी तिहाड़ जेल में हुआ शिफ्ट, जेल प्रशासन ने ली राहत की सांस
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 22 Aug 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
सुनील राठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम के माफिया डॉन सुनील राठी को कोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सेंट्रल जेल से जाने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोलियों से भून कर सुनील राठी ने हत्या कर दी थी।
इस घटना के बाद शासन ने सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया था। यहां पर आने के बाद जेल प्रशासन ने काफी सख्ती कर दी थी।
विज्ञापन
इस घटना के बाद शासन ने सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया था। यहां पर आने के बाद जेल प्रशासन ने काफी सख्ती कर दी थी।
सुनील राठी
- फोटो : amarujala
17 अगस्त की रात सुनील राठी को बागपत कोर्ट में पेशी पर भेजा गया था। उसके बाद दिल्ली की तीस हजारी अदालत में भी पेशी थी। वहां पेशी होने के बाद अब उसे दिल्ली के तिहाड़ जेल में कोर्ट के आदेश पर शिफ्ट कर दिया गया।
सुनील राठी फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में एक माह से अधिक समय तक रहा। बताया गया था कि वीडियो कांफ्रेंसिंग कनेक्ट न होने की वजह से उसे बागपत पेशी के लिए भेजना पड़ा था।
सुनील राठी फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में एक माह से अधिक समय तक रहा। बताया गया था कि वीडियो कांफ्रेंसिंग कनेक्ट न होने की वजह से उसे बागपत पेशी के लिए भेजना पड़ा था।