फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Summer special trains are running full, passengers are not getting seats

Kanpur News: गर्मी स्पेशल ट्रेनें चल रहीं फुल, यात्रियों को नहीं मिल रही सीट

Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Summer special trains are running full, passengers are not getting seats
इटावा। गर्मियों की छुट्टियां शुरू हाेने वाली हैं, लेकिन अभी से लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग शुरू हो गई है। स्लीपर कोच के साथ ही एसी कोच में भी अगले दो मई तक सीट नहीं मिल पा रही है। यात्रियों के लिए इटावा जंक्शन पर मिली छह गर्मी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव भी राहत नहीं दिला पा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने गर्मी में यात्रियों की समस्या को देखते हुए मार्च में छह गर्मी स्पेशल ट्रेनों को संचालित किया था। यह ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली व प्रयागराज के लिए थीं। वर्तमान में ये गर्मी स्पेशल ट्रेनें मई व जून में फुल हो गईं। इसमें अभी तक 30 से 55 तक वेटिंग चल रही है। इससे बच्चों की छुट्टी शुरू होने के बाद लोग परिवार समेत घूमने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उन्हें सीटें नहीं मिल रही हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

------------
दैनिक ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग
ट्रेन का नाम वेटिंग की स्थिति
संगम एक्सप्रेस 29
पूर्वा एक्सप्रेस 23
सूबेदागंज एक्सप्रेस 18
बांद्रा एक्सप्रेस 21
महानंदा एक्सप्रेस 31
गोमती एक्सप्रेस 26
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल स्तर पर उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। जल्द ही हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर गर्मी स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे यात्रियों को गर्मी में आने-जाने में कोई असुविधा नहीं होगी। -अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed