फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Summer electric shock

गर्मी में बिजली के झटके

Wed, 06 Apr 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Summer electric shock
बिजली संकट
कानपुर। यूनिवर्सिटी सबस्टेशन में मंगलवार को फाल्ट से यूनिवर्सिटी का कामकाज ठप रहा। यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मूल्यांकन, कंप्यूटर सेंटर और फीस जमा करने के लिए स्टूडेंट भटकते रहे। एक घंटे बाद दोपहर 2:20 बजे कर्मचारियों ने शट डाउन लिया। दोपहर 3:45 बजे फाल्ट ठीक हो सका। तब जाकर यूनिवर्सिटी में कामकाज सुचारु हुआ।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मुख्यालय आरडी पांडेय ने बताया कि यूनिवर्सिटी सबस्टेशन में फाल्ट के चलते शट डाउन लिया गया था। इसी तरह आरटीओ सब स्टेशन में सुबह फाल्ट के चलते ब्रेक डाउन लिया गया। सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक इस सबस्टेशन से जुड़े इलाकों की बिजली गुल रही। सुजातगंज सबस्टेशन में फाल्ट की वजह से दोपहर 12:20 बजे से शाम 4:25 यानी लगभग चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। शेड डाउन रहा। पालीमार सबस्टेशन से जुड़े एच ब्लॉक किदवई नगर भी फाल्ट हुआ। इसकी वजह से दोपहर 12:05 बजे से 2:20 बजे तक ब्रेक डाउन लिया गया। पांडु नगर सबस्टेशन में भी फाल्ट हुआ जिससे दोपहर 2:00 बजे से 2:15 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं बृजेंद्र स्वरूप पार्क सबस्टेशन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए बीएस-वन और टू का ब्रेक डाउन लिया गया। इससे दोपहर 2:25 बजे से 3:45 बजे तक इस फीडर से जुड़े इलाकों बिजली गुल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed