फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Suicide of cousin sisters, Police arrested contractors wife and daughter, son had given this complaint in the

फुफेरी बहनों की आत्महत्या: पुलिस ने ठेकेदार की पत्नी व बेटी को किया गिरफ्तार, बेटे ने थाने में दी थी ये तहरीर

Fri, 08 Mar 2024 01:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Mar 2024 01:19 PM IST
सार

Hamirpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दो किशोरियों के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार की पत्नी व बेटी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि समझौत का दबाव बनाने पर उनके पिता ने भी सुसाइड कर लिया था।

विज्ञापन
Suicide of cousin sisters, Police arrested contractors wife and daughter, son had given this complaint in the
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरौली स्थित ईंट-भट्ठे में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरियों ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं, इसके बाद ठेकेदार की पत्नी व बेटी के धमकाने पर एक के पिता द्वारा सुसाइड कर लिया गया था। मामले में पुलिस ने ठेकेदार की पत्नी व बेटी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

सिसोलर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार कानपुर जनपद के घाटमपुर क्षेत्र के बरौली स्थित एक ईंट-भट्ठा में मजदूरी करता था। यहां बीते माह भट्ठे पर मजदूरों को ले जाने वाले ठेकेदार रामस्वरूप उसके बेटे रज्जू व भांजा संजू ने दो नाबालिग फुफेरी बहनों को शराब पिलाने के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो और फोटो बना लिए।

विज्ञापन

उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे आहत दोनों किशोरियों ने 29 फरवरी को ईंट भट्ठे के निकट एक पेड़ पर एक साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक किशोरी के पिता की तहरीर पर घाटमपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

गांव के बाहर एक पेड़ पर शव लटका मिला था शव
वहीं, इसके बाद पीड़ित परिवार अपने गांव लौट आया और किशोरियों का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के सात दिन बाद छह मार्च को मामले के वादी का गांव के बाहर एक पेड़ पर शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची सिसोलर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कर मृतक के बेटे ने थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व धमकाने का आरोप
इसमें आरोपी ठेकेदार रामस्वरूप की पत्नी निर्मला व बेटी सुधा के खिलाफ पिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व धमकाने का आरोप लगाया। बताया कि बहनों के आत्महत्या करने वाली घटना के दिन से ठेकेदार की पत्नी वहां गांव में नहीं थी। पांच मार्च को वह अपनी बेटी के साथ उनके घर पहुंची।

दोनों आरोपी मां-बेटी को किया गिरफ्तार
यहां उसने मामला वापस लेने का दबाव बनाते हुए फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। इससे उसके पिता खासे भयभीत थे और बुधवार सुबह घर से चले गए। उनकी तलाश में वह लोग भी निकले, तो उनका शव पेड़ पर लटका मिला। सीओ श्रीयस त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपी मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed