{"_id":"5ac45d404f1c1b1a6a8b5435","slug":"suicide-mystery-of-aishwarya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बातचीत के बाद वह इतना डर गई कि कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बातचीत के बाद वह इतना डर गई कि कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या की पुरानी फोटो, श्रद्धांजलि देते स्टूडेन्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर यूनिवर्सिटी में बीसीए की छात्रा ऐश्वर्या के पास आत्महत्या से पहले आखिर किसका फोन आया था। फोन को रिसीव करते ही वह जान देने ऊपर वाले कमरे में चली गई थी। ऐश्वर्या की बहन सोनल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे ऐश्वर्या के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। मोबाइल पर बातचीत के बाद वह इतना डर गई कि कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। यह फोन आरोपियों की तरफ से आया या पुलिस की तरफ से। यह नहीं पता है। वहीं ऐश्वर्या का फोन अभी भी लॉक है। एसएसपी का कहना है कि ऐश्वर्या और चौकी इंचार्ज के फोन खुलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की तरह नहीं मुल्जिम की तरह पूछे सवाल
ऐश्वर्या यूं ही नहीं सिस्टम से हारी। उसे पल-पल प्रताड़ित किया गया। पीड़ित वो थी लेकिन मुल्जिम की तरह उससे सवाल पूछे गए। सोनल ने बताया कि सात मार्च को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। 31 मार्च को चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने फोन कर ऐश्वर्या को बयान के लिए पुलिस चौकी बुलाया था। एक सिपाही को भी घर भेजा था। रविवार दोपहर ऐश्वर्या के साथ वह और पिता पुलिस चौकी पहुंचे थे। चौकी प्रभारी ने पिता को अलग बैठा दिया था। ऐश्वर्या और उसे एक साथ बिठाकर पूछताछ शुरू की गई। एक सिपाही मोबाइल से रिकार्डिंग कर रहा था।
विज्ञापन
सोनल के मुताबिक चौकी प्रभारी ने ऐश्वर्या से पीड़ित की तरह नहीं मुल्जिम की तरह सवाल पूछना शुरू किया। पूछा, बताओ तुम्हारे साथ शोहदों ने क्या-क्या किया। कैसे और किस-किस स्थान पर छेड़छाड़, अश्लीलता और धमकी भरी बातचीत की। ऐश्वर्या उनके एक-एक सवाल का जवाब दे रही थी। तभी, चौकी प्रभारी बोले, कभी पार्किंग तो कभी क्लास में छेड़छाड़ किए जाने की बात बता रही हो। छेड़छाड़ और धमकी के कोई सबूत हैं। कोई वीडियो या गवाह है। रिपोर्ट लिखाने और तुम्हारे कहने से कुछ नहीं होता है। कानून सबूत और गवाह मांगता है।
विज्ञापन
ऐश्वर्या ने गवाह के रूप में यूनीवर्सिटी के सीनियर छात्र का मोबाइल नंबर दिया। इस पर चौकी प्रभारी ने उसे फोनकर कहा कि ज्यादा गवाही देने का शौक है। पुलिस चौकी आना, तब पूछेंगे, तुमने क्या देखा और सुना था। इतने में पिता ने अपने वकील से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की, तो चौकी प्रभारी ने उनके साथ बदसलूकी करने लगे। मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। इसके बाद कहा कि वकील हमसे ज्यादा नहीं जानता है, वकील पैसा लेता है, हम सलाह फ्री में देते हैं। एक्शन का रिएक्शन होता है। तुमने केस दर्ज कराया है, दूसरा पक्ष क्रास केस दर्ज कराएगा। आरोपियों को चार दिन के लिए जेल भिजवाओगे, तो तुम लोग भी 10 दिन के लिए जेल जाओगे। चौकी प्रभारी की धमकी से ऐश्वर्या और उसके पिता डर गए। चौकी प्रभारी ने जो कहा, पिता ने लिख दिया। इस पर ऐश्वर्या ने भी अपनी सहमति लिखित रूप से दे दी। समझौते का पत्र लेने के बाद चौकी प्रभारी ने पिता से कहा कि जो लड़की अदालत पहुंच जाती है, वह बदनाम हो जाती है। आपकी तो दो बेटियां हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन और चौकी प्रभारी की बातों से ऐश्वर्या मानसिक रूप से टूट गई। घर लौटने के बाद वह काफी तनाव में थी। अगले दिन आत्महत्या कर ली।
डीजीपी ने सौंपी जांच
डीजीपी ओपी सिंह ने ऐश्वर्या की मौत के मामले में आईजी को जांच सौंप दी है। डीजीपी को इस मामले में सीओ और एएसपी की भूमिका संदेह लगी है। जिसकी जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।