{"_id":"6239f3ff7717af7d3d133c7d","slug":"suicide-case-of-nephew-of-former-mla-raghunandan-singh-bhadauria-fir-on-four-including-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के भतीजे की खुदकुशी का मामला: प्रापर्टी डीलर समेत चार पर एफआईआर, पिता ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के भतीजे की खुदकुशी का मामला: प्रापर्टी डीलर समेत चार पर एफआईआर, पिता ने लगाए ये आरोप
Tue, 22 Mar 2022 09:36 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:36 PM IST
सार
थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
नारायण सिंह भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौबस्ता पुलिस ने पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के भतीजे नारायण सिंह भदौरिया (42) की खुदकुुशी के मामले में पिता की तहरीर पर बिनगवां निवासी प्रॉपर्टी डीलर रविकांत पांडेय समेत चार अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
आवास-विकास हंसपुरम निवासी नारायण सिंह के पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उनका मझला बेटा बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबारी था। साथ ही बिल्डर भी था। कुछ माह पहले नारायण ने बिनगवां में 50 वर्गगज के दो प्लॉट खरीदे थे, जिसमें मकान बनवा रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि एक सप्ताह पहले इलाके के रविकांत ने प्लॉट को अपना बताते हुए काम बंद करा ताला लगा दिया था। इससे नारायण डिप्रेशन में था। रविवार दोपहर उसने घर पर फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन