फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Suhaag ruined in 17 days, Wife was waiting at home, on hearing the news of death, she became upset

17 दिनों में उजड़ा सुहाग: घर में इंतजार कर रही थी पत्नी, मौत की खबर सुनते ही हुई बदहवास, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 19 May 2023 10:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 May 2023 10:29 AM IST
सार

Hamirpur Accident: बिवांर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की शादी खुशियां 17 दिनों में भी मातम में बदल गईं। दरअसल, सड़क हादसे में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Suhaag ruined in 17 days, Wife was waiting at home, on hearing the news of death, she became upset
सोनू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में शादी के 17 दिनों के अंदर नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया। पति की मौत से पत्नी बदहवास हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दो घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र के जलालपुर रोड़ पर बीती रात करीब आठ बजे दो बाइकों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे में जलालपुर निवासी सोनू (25) पुत्र मातादीन अनुरागी की मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। इलाज के लिए एम्बुलेंस से छानी सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया कि गांव निवासी बालकुमार द्वारा जानकारी मिली कि पुत्र अकेला ही बाइक से ससुराल जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी द्वारा दी जा रही पार्टी में जा रहा था
बता दें कि मृतक की शादी बिवांर क्षेत्र के भरखरी गांव निवासी दयाशंकर की पुत्री रुबी के साथ एक मई को हुई थी। बताया कि वह अपनी पत्नी द्वारा उसकी सहेलियों को दी जाने वाली पार्टी में शामिल होने ससुराल आ रहा था। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed