Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Details for 40 questions, including age at the time of marriage, must be provided

Hamirpur News: शादी के समय उम्र सहित देना होगा 40 सवालों का ब्योरा

Mon, 16 Nov 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Details for 40 questions, including age at the time of marriage, must be provided
जनगणना 2027:
विज्ञापन


- ओटीपी सत्यापन के बाद 11 अंकों की मिलेगी एक एसई आईडी

- इसे प्रगणक को दिखाना होगा, जनगणना 2027 का दूसरा चरण शुरू



संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर। जनगणना 2027 में लोगों को अपनी शादी के समय की उम्र बतानी होगी। यह जानकारी 40 सवालों वाली प्रश्नावली का हिस्सा होगी। इसमें वैवाहिक स्थिति और बच्चों की संख्या भी शामिल है। स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई।

जिले में स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। डीएम अशोक कुमार ने बताया कि प्रश्नावली में व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि और उम्र जैसे बुनियादी विवरण मांगे जाएंगे। राष्ट्रीयता, धर्म और जाति से जुड़े सवाल भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, मातृभाषा, अन्य भाषाएं, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता और उच्चतम शैक्षिक योग्यता की जानकारी भी देनी होगी। दिव्यांगता से संबंधित विवरण भी दर्ज किया जाएगा। लोग आधिकारिक पोर्टल se.cen-sus.gov.in पर परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। ओटीपी सत्यापन के बाद 11 अंकों की एक एसई आईडी मिलेगी। इसे प्रगणक को दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------


वैवाहिक स्थिति और बच्चों का ब्यौरा

जनगणना की प्रश्नावली में वैवाहिक स्थिति से जुड़ी विशेष जानकारी शामिल है। इसमें व्यक्ति से वर्तमान वैवाहिक स्थिति (विवाहित, अविवाहित या अन्य) के बारे में पूछा जाएगा। विवाहित व्यक्ति को शादी के समय अपनी उम्र बतानी होगी। पति या पत्नी का नाम भी दर्ज किया जाएगा। महिलाओं से वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या और अब तक जन्में कुल जीवित बच्चों का विवरण लिया जाएगा।

----------------

रोजगार और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

पिछले एक वर्ष के दौरान काम करने, व्यवसाय, आर्थिक गतिविधि और उद्योग से संबंधित जानकारी ली जाएगी। व्यक्ति के जन्मस्थान, पिछले निवास स्थान और पलायन के कारणों के बारे में भी पूछा जाएगा। कार्यस्थल तक आने-जाने की जानकारी भी प्रश्नावली का हिस्सा है। बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और मतदाता पहचान पत्र जैसे विवरण भी उपलब्ध होने पर दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed