फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sugar Prices Fall After Crackdown on Hoarding, Wholesale Rate Drops to ₹57 Per Kg

कानपुर में चीनी के दाम गिरे, थोक में 57 और फुटकर में 60 रुपये किलो पहुंचा भाव

Sun, 30 Aug 2026 08:30 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 30 Aug 2026 08:30 PM IST
सार

Kanpur News: शासन और जिला प्रशासन की ओर से जमाखोरों के खिलाफ की गई कार्रवाई का असर अब चीनी की कीमतों पर दिखाई देने लगा है। कानपुर में चीनी के थोक भाव घटकर 57 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।

विज्ञापन
Sugar Prices Fall After Crackdown on Hoarding, Wholesale Rate Drops to ₹57 Per Kg
गोदाम में रखे चीनी के कट्टे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इससे पहले थोक बाजार में चीनी 59 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। वहीं फुटकर बाजार में भी चीनी के दाम घटकर 60 रुपये प्रति किलो हो गए हैं, जबकि पहले उपभोक्ताओं को 65 रुपये प्रति किलो तक कीमत चुकानी पड़ रही थी।कारोबारियों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले चीनी के थोक भाव 66 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। अब इसमें नौ रुपये प्रति किलो की कमी आई है। वहीं फुटकर बाजार में भी चीनी के दाम एक समय 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन

कानपुर शुगर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि बाजार में चीनी की कृत्रिम किल्लत दिखाई जा रही थी। मिलों और स्टॉकिस्टों के खिलाफ हुई कार्रवाई का सकारात्मक असर अब बाजार में दिखाई दे रहा है। सरकार ने चीनी आयात करने की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयातित चीनी जितनी जल्दी बाजार में आएगी, कीमतों में उतनी ही अधिक गिरावट की उम्मीद है। किराना व्यापारी रितेश द्विवेदी ने बताया कि चीनी के थोक भाव अब 57 रुपये प्रति किलो तक आ गए हैं। आने वाले दिनों में बाजार में आपूर्ति बढ़ने पर चीनी की कीमतों में और कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed