{"_id":"732c57e207396beea3a8804433864cdd","slug":"sugar-inquiry-now-3-rs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर जांच अब 3 रुपये में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर जांच अब 3 रुपये में
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 10 May 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें ब्लड में शुगर की जांच के लिए 25 से 30 रुपये की ब्लड ग्लूकोज टेस्ट स्ट्रिप नहीं खरीदनी पड़ेगी। अब इसकी जगह मात्र तीन रुपये में टेस्ट स्ट्रिप आपको मिल जाएगी।
दरअसल, अभी तक विदेशी कंपनियां ही महंगी शुगर स्ट्रिप सप्लाई करती थीं पर अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली (आईसीएमआर) ने देशी स्ट्रिप तैयार कर ली है। इसकी कीमत मात्र तीन रुपये है, जो विदेशी स्ट्रिप के मुकाबले 22 से 27 रुपये तक सस्ती है।
साल के अंत तक यह स्ट्रिप मार्केट में आ जाएगी। भारत में शुगर के मरीजों की संख्या करोड़ों में है। अकेले कानपुर में ही तकरीबन दस लाख लोग डायबिटीज के मरीज हैं, इनमें से 10 फीसदी को रोजाना या कुछ दिन के अंतराल पर ब्लड में शुगर का लेवल जांचने की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
अभी शुगर की जांच के लिए विदेशी कंपनियों की स्ट्रिप ही आती है। आईसीएमआर काफी समय से स्ट्रिप का देशी वर्जन बनाने के लिए प्रयासरत था। अब आईसीएमआर को इसमें सफलता मिल गई है। देशी स्ट्रिप से लोग शुगर की सस्ती जांच कर सकेंगे।
देशी वर्जन बड़ी सफलता
आईसीएमआर के पूर्व डायरेक्टर डॉ. वीएम कटोच ने कहा कि शुगर पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे लोगों की भारी संख्या है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में शुगर की जांच का खर्च कम करने के लिए आईसीएमआर ने स्ट्रिप का देशी वर्जन तैयार कर लिया है।
सरकारी संस्थाओं के सहयोग से इसे विकसित किया गया है। आईसीएमआर ने सरकारी और प्राइवेट कंपनियों को रिसर्च टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई है। भारतीय कंपनियों को इसका निर्माण शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। इस स्ट्रिप के बाजार में आने से गरीब मरीजों का काफी भला हो जाएगा।