{"_id":"62c13712bdeeb54f2775e011","slug":"sufi-islamic-board-national-spokesperson-kausar-received-threats-through-youtube-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौसर को यूट्यूब चैनल के जरिए अंजाम भुगतने की मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौसर को यूट्यूब चैनल के जरिए अंजाम भुगतने की मिली धमकी
Sun, 03 Jul 2022 11:58 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:58 AM IST
सार
मोहमद कौसर हसन मजीदी को एक यूट्यूब चैनल के जरिए अंजाम भुगतने की धमकी मिली है।
विज्ञापन
मोहमद कौसर हसन मजीदी
- फोटो : अमर उाजला
विस्तार
सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहमद कौसर हसन मजीदी ने बताया कि उन्होंने एक टीवी चैनल पर राष्ट्रविरोधी मुफ्ती सलमान, असजद रजा कादरी, मुन्नानी और पाकिस्तानी आतंकी मुल्ला खादिम लंगड़े और डॉ जलाली का विरोध किया था। जिसके बाद उन्हें लगातार धमकी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
बुधवार देर रात करीब 11.02 मिनट पर 8317082678 नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को झांसी निवासी अमन इस्लामी बरेली बताते हुए चीर फाड़ देने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें एक यूट्यूब चैनल के जरिए पाकिस्तान में रहने वाले मौलवी डॉ. अशरफ आसिफ जलाली ने सूफी खानकाह एसोसिएशन को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। नमूस-ए-रिसालत का विरोध करने पर यह धमकी दी गई है। जलाली के समर्थक ने कहा कि भारत में बैठे हमारे लोग ही इंडिया को पाकिस्तान बना देंगे।
विज्ञापन