फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Such accidents keep happening, you go about your business...

Kanpur News: ऐसे हादसे होते रहते हैं,आप अपना व्यापार करिए...

Tue, 29 Jul 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Such accidents keep happening, you go about your business...
बसरेहर (इटावा)। ऐसे हादसे होते रहते हैं, आप अपना व्यापार करिए...यह एआरटीओ का कहना है। बसरेहर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने तीन दिन पहले क्षेत्र में ओवरलोडिंग में टेंपो पलटने की शिकायत फोन पर जब एआरटीओ से की तो उन्होंने यह बयान दिया। दो दिन पुराना ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है। एआरटीओ की बातचीत से ऐसा लग रहा है कि वह सड़क हादसों के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


बसरेहर व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने शुक्रवार दोपहर एआरओ प्रदीप कुमार को फोन मिलाया। इस दौरान बताया कि इटावा से किशनी जा रहे सवारियों से ओवरलोड टेंपो टायर के फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसमें पांच से छह सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग वाहन बेखौफ होकर चल रहे हैं। इन पर कार्रवाई की जाएग, जिससे इन पर अंकुश लग सके। एआरओ ने व्यापार मंडल अध्यक्ष से हादसे की बातों को सामान्य बताते हुए अपना व्यापार देखने की नसीहत दी। बातचीत का यह ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे एआरओ के प्रति लोगों में आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग की वजह से लोगों की जान खतरे में है। इसके खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक का कर्तव्य है। जिम्मेदार अधिकारी समस्या सुलझाने की बजाय धमकी भरा लहजा अपना रहे हैं। अगर इन पर कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में बड़ा हादसा हो सका है।

-----------
एआरटीओ व व्यापार मंडल अध्यक्ष में बातचीत के प्रमुख अंश---
व्यापार मंडल अध्यक्ष-बसरेहर क्षेत्र में ओवरलोडिंग वाहन चल रहे हैं, इससे आयेदिन हादसे होते हैं। किसी दिन बड़ी जनहानि हो सकती है।
एआरटीओ- यात्रा के दौरान यह सामान्य बाते हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष- इटावा-बरेली हाईवे जब से बन गया तो हादसे बढ़ गए हैं।
एआरटीओ-आप अपना व्यापार देखिए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष- कई वाहन ओवरलोड होकर दौड़ते हैं।
एआरटीओ-आपकी बात को समझता हूं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष-आपसे शिकायत करके लगता है गलती कर दी मैंने।
एआरटीओ- गलती नहीं कर दी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष-कोई हादसा होता या कोई मारता है तो खराब लगता है, इसलिए कहा--
एआरटीओ- तो आप देख लीजिए, अपने हिसाब से।
व्यापार मंडल अध्यक्ष- हम तो आपसे निवेदन कर रहे है।
एआरटीओ-हम भी कह रहे आप अपना व्यापार देखिए, आप कह रहे तो इस मामले को दिखवा लूंगा।
-----------------
कोट---
मोबाइल पर बात करने वाले से इससे पहले भी न मुलाकात हुई न बात हुई थी। उन्होंने व्यापार मंडल से जुड़े होने की बात कही थी जबकि वह ओवरलोडिंग से होने वाले हादसे की जानकारी दे रहे थे। इसलिए उनसे व्यापार करने की बात कही थी। उनकी मंशा गलत नहीं थी। परिवहन विभाग लगातार ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसकी वजह से हादसों में कमी आई है।
-प्रदीप कुमार, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed