{"_id":"58d6bbe64f1c1bfc2f1a2df5","slug":"such-a-big-conspiracy-to-get-girlfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को पाने के चक्कर में रची इतनी बड़ी साजिश, खून का रिश्ता भी लगा डाला दांव पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को पाने के चक्कर में रची इतनी बड़ी साजिश, खून का रिश्ता भी लगा डाला दांव पर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:20 AM IST
सार
आरोपियों के चुंगल से छूटे युवक ने भाई समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी प्रेमिका को पाने के चक्कर में एक प्रेमी ने ऐसी साजिश रची जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। दरअसल, युवक ने प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए एक जाल बुना। लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। साथ मिलता भी कैसे आखिर.. गलत कदम जो उठाया था।
विज्ञापन
डेमो
हमीरपुर के मझंगवा थाना के कुल्हैंडा गांव में प्रेमिका को पाने के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या का षड़यंत्र रचा। लेकिन, वह अपह्ताओं के नशे में धुत होने से बच गया। किसी तरह बच कर निकले युवक ने थाना पहुंच घटना की जानकारी दी। इस मामले में युवक ने भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
कुल्हेड़ा गांव निवासी स्वदेश पुत्र दयाशंकर दीक्षित गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहां थाना मुस्करा के ग्राम के युवकों के संपर्क में आ गया। इसी बीच उसी गांव की युवती को प्रेम प्रसंग में नवंबर 2016 में भगा ले गया। इस मामले में युवती के पिता ने मुस्करा थाने में 28 नवंबर 2016 को आरोपी स्वेदश के खिलाफ अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन पुलिस ने इस मामले में विवेचना में बचा दिया।

पीड़ित पिता ने बेटी की शादी थाना मझगवां के एक गांव में तय कर दी। तीन अप्रैल को शादी होनी है। इधर, शादी की जानकारी मिलते ही आरोपी स्वदेश इसी 22 मार्च को गुजरात से घर आया। और अपने छोटे भाई सतेंद्र उर्फ छोटू को विश्वास में लेकर उससे सहयोग मांगा। सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि भाई ने उससे कहा कि वह 23 मार्च की सुबह छह बजे के बीच में अपने मोबाइल की घंटी बजाए।
उसने वैसा ही किया। वह लोग उसे वैन में डाल कर महोबा ले गए। उसके बाद मऊरानीपुर पहुंचे जहां सुनसान पुलिया के पास रुके और शराब पी। कहा कि नशे में उसके भाई स्वदेश ने साथियों से कहा कि उसे जान से मार दिया जाए तभी उसकी प्रेमिका के परिवार वाले जेल जाएंगे। यह बात सुनकर वह घबरा गया कि उसका भाई युवती को पाने के लिए उसकी हत्या करवा रहा है।
इस बीच जब सतेंद्र ने देखा कि सभी नशे में हैं तो वह हाथ पैर खोलकर भाग निकला। सतेंद्र की तहरीर पर पिछले 24 मार्च को मझंगवा थाने में स्वदेश दीक्षित व दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम पांडेय ने बताया कि आरोपी स्वदेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।